भीमराव आंबेडकर पार्क में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। डॉ. भीमराव आंबेडकर विकास समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद ने लोगों को सत्य और अहिंसा के सिद्धांत का पालन करने की अपील की। इस दौरान समिति के संरक्षक रामकरन लाल, कुंवर सेन आदि मौजूद रहे। ठिरिया सैदपुर में बुद्ध माह के उपलक्ष्य में बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। बुद्ध वंदना के बाद भगवान बुद्ध और बहुजन महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। मिष्ठान के वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राम दास, धर्मपाल, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।