फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ग्रामीण पर गिरा पेड़, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। थाना क्षेत्र के गांव जुआ जवाहरपुर में मजदूरी पर यूकेलिप्टिस के पेड़ काटने गए एक व्यक्ति के ऊपर कटा हुआ पेड़ गिर गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आनन फानन में परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी 40 वर्षीय आरिफ गांव के मजदूरों संग मजदूरी पर लकड़ी काटने का काम करता था। बृहस्पतिवार को वह गांव के ही भूरा के साथ ठेकेदार के खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ की लकड़ी काटने गया था। उस दौरान पेड़ दूसरे यूकेलिप्टस के पेड़ पर जा गिरा, जिससे दूसरा पेड़ नीचे खड़े आरिफ के ऊपर गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। आरिफ की मौत से पत्नी किशबरी और चार बेटा-बेटियों का रो-रो कर हाल बेहाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें