फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एचटी लाइन पर गिरा पेड़ की टहनी, 14 घंटे बिजली गुल, सैकड़ों गांव प्रभावित

विज्ञापन
टहनी हाईटेंशन लाइन पर गिरने के कारण चौदह घण्टे बिजली रही गायब।टहनी हाईटेंशन लाइन पर गिरने के का
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। अंधरपुरा फीडर से आने वाली 33 केवी हाईटेंशन (एचटी) लाइन के ऊपर रविवार रात 12 बजे नेशनल हाईवे किनारे उचसिया मोड़ के पास एक पेड़ की टहनी टूट कर गिर गई। इसकी वजह से पोल पर लगा इंसुलेटर सहित लोहे का एंगिल टूट गया। इससे कस्बे सहित सैकड़ों गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। कर्मी फाल्ट तलाशते रहे, लेकिन उन्हें नहीं मिल पाया। सोमवार दोपहर कर्मियों ने फाल्ट खोजकर आपूर्ति शुरू कराई।
विज्ञापन

14 घंटे बिजली बाधित रहने से लोगों को परेशानी हुई। इस दौरान बिजली निगम में फोन करते रहे। उचसिया मोड़ के पास अंधरपुरा फीडर की एचटी लाइन पर गिरी पेड़ की टहनी को हटाकर दोपहर में बिजली निगम ने आपूर्ति शुरू कराई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता रामसिंह ने बताया कि पेड़ की टहनी एचटी लाइन पर गिरने से फॉल्ट हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें