फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनविभाग अब औषधीय पौधे लगाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वन विभाग अगले साल से विभागीय पौधरोपण में इमारती लकड़ी के पौधों के बजाय पर्यावरण के लिए बेहतर माने जाने वाले पौधे लगाएगा। यह घोषणा मंगलवार को यहां कार्यभार संभालने के बाद नवागत मुख्य वन संरक्षक ललित वर्मा ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वन विभाग अब तक सॉल, शीशम, सागौन, यूकेलिप्टिस जैसे पौधे लगाने को तरजीह देता था लेकिन अगले साल इसमें बदलाव किया जाएगा। सड़क किनारे और वन विभाग की खाली जमीनों पर बेल, हर्र, बहेड़ आंवला, नीम आदि पौधे लगाए जाएंगे। विभाग की नर्सरी में जैविक खाद का इस्तेमाल कर इनकी पौध तैयार कराई जाएगी। ललित वर्मा ने बताया कि पीलीभीत के जंगल से निकलकर अमरिया के कृषि इलाकों में ठिकाना बनाए बाघों को जल्द जंगल में शिफ्ट करने के लिए प्लान बनाया जाएगा। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में स्टाफ और संसाधनों की कमी भी पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें