फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमजीवी एक्सप्रेस में वेटिंग में भी यात्रा कर रहे थे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्रमजीवी एक्सप्रेस में यात्री सोशल डिस्टेसिंग के सभी मायने भूल गए। मंगलवार शाम छह बजे जंक्शन पहुंची ट्रेन में एक बर्थ पर तीन लोग सवार थे। यहां तक कि नीचे फर्श पर भी बैठे हुए थे, कोच से टीटीई नदारद थे। वेटिंग टिकट वाले भी कोच में सवार थे।
विज्ञापन

नई दिल्ली से राजगीर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस शाम पौने छह बजे जंक्शन पहुंची। कोच के अंदर का नजारा देखने लायक था। एक बर्थ पर तीन चार लोग बैठे हुए थे। दिल्ली से शाहजहांपुर जाने वाला एक परिवार फर्श पर बैठा हुआ था। इनके पास वेटिंग का टिकट था। कोच से टीटीई भी नदारद थे। जंक्शन पर लखनऊ, वाराणसी और पटना जाने वाले तीस यात्री ट्रेन में चढ़े, मौके पर मौजूद डॉ. आकांक्षा सिंह और डॉ. रिचा गुप्ता ने उतरने वाले सभी यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग की। जिसके बाद उन्हें बाहर भेजा गया। ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग रेलवे के मेडिकल स्टाफ ने की। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस पहली ट्रेन आई है। तीनों ट्रेनों में कोई भी संदिग्ध यात्री नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें