फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: ट्रेनों में जनरल टिकट पर भी आसान होगी यात्रा, आसानी से मिलेगी सीट, रेलवे करने जा रहा ये काम

Thu, 10 Oct 2024 05:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

कोरोना काल के दौरान ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या घटाकर एक और दो तक सीमित कर दी गई थी। अब दिसंबर से ट्रेनों में दो के स्थान पर चार या छह जनरल कोच लगाए जाएंगे। इससे जनरल टिकट लेकर यात्री करने वालों को काफी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
बरेली जंक्शन पर ट्रेन में सवार होते यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आने वाले दिनों में ट्रेनों में जनरल टिकट पर भी यात्रा आसान हो जाएगी। जनरल कोच में यात्रियों को आसानी से सीट मिलेगी। आरक्षित श्रेणी के स्लीपर और एसी कोच में अनारक्षित यात्रियों की भीड़ कम होगी। ट्रेनों में दिसंबर से दो के स्थान पर चार या छह जनरल कोच लगाए जाएंगे। बरेली होते हुए गुजरने वाली राजधानी, सुपरफास्ट और प्रीमियम ट्रेनों को छोड़कर अन्य 150 से ज्यादा ट्रेनों में कोच बढ़ाए जाने हैं।

विज्ञापन


कोरोना काल के दौरान ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या घटाकर एक और दो तक सीमित कर दी गई थी। इसके बाद जनरल कोच की संख्या बढ़ाए जाने की लगातार मांग की जा रही है। पिछले दिनों रेलवे बोर्ड ने ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़कर दो के स्थान पर चार और छह करने को स्वीकृति दी थी।

एक जनरल कोच में 80 सीट होती हैं। अब तक ट्रेनों में अधिकतम जनरल सीटों की संख्या 160 ही है। कोच बढ़ाए जाने के बाद यह संख्या बढ़कर 240 से 480 तक हो जाएगी। बरेली होते हुए अप-डाउन 190 ट्रेनों का संचालन होता है। इनमें 150 ट्रेनों में जनरल कोच लगाए जाने हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस कारण चुना दिसंबर का महीना
ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाने का समय दिसंबर चुना गया है। इसका प्रमुख कारण यह भी है कि दिसंबर से फरवरी तक कोहरे के सीजन में बड़ी संख्या में ट्रेनों को निरस्त किया जाता है। इस बार अब तक बरेली होते हुए गुजरने वाली 14 ट्रेनों को निरस्त किया गया है और 28 के फेरों में कटौती की गई है। 

रेलवे के पास दिसंबर से फरवरी तक का समय होगा। रेलवे को ट्रेनों में कोच बढ़ाने के लिए तीन माह का समय भी मिल जाएगा। इस बीच एक जनवरी से ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव भी किया जाना है। 

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि जनरल कोच की संख्या बढ़ाई जानी है। कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जा चुके हैं। दिसंबर में अन्य ट्रेनों में भी दो के स्थान पर चार-चार जनरल कोच लगाए जाएंगे। कुछ ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या छह तक की जाएगी। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें