फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज और बीसलपुर से दिल्ली का सफर हुआ आसान

Fri, 02 Jun 2017 01:32 AM IST
Traveling from Nawabganj and Bisalpur to Delhi is easy
विज्ञापन
Traveling from Nawabganj and Bisalpur to Delhi is easy - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
नवाबगंज और बीसलपुर से दिल्ली का सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। परिवहन निगम के रुहेलखंड डिपो ने बरेली से नवाबगंज और बीसलपुर के लिए दो नई रोडवेज बस चलाने की सेवा शुरू कर दी। ये दोनों रोडवेज बसें नवाबगंज और बीसलपुर पहुंचने के बाद वहां से बरेली वापसी करते हुए सीधे दिल्ली तक जाएंगे। नई रोडवेज बस सेवा को बिथरी विधायक पप्पू भरतौल और नवाबगंज विधायक केसर सिंह गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोनों विधायकों ने बस में नवाबगंज तक टिकट लेकर यात्रा भी की।
विज्ञापन

रुहेलखंड डिपो से रोडवेज की दो नई बसें चलेंगी। पहली रोडवेज सुबह 6.30 बजे सेटेलाइट से केसरपुर, बीजमऊ, सुंदरी कटैया होते हुए नवाबगंज पहुंचेगी। वहां से आठ बजे नवाबगंज से दिल्ली जाएगी। दूसरी बस सुबह आठ बजे बरेली सेटेलाइट से आठ बजे चलेगी जो कि नरियावल, बिथरी, कुआटांडा, भुता होते हुए बीसलपुर पहुंचेगी। बीसलपुर से यही बस सुबह नौ बजे इसी मार्ग से वापस होकर दिल्ली के लिए रवाना होगी। दोनों विधायकों ने बताया कि जनता लंबे समय से नवाबगंज और बीसलपुर तक रोडवेज की बसें चलाने की मांग कर रही थी। रोडवेज बस सेवा शुरू होने के मौके पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एसके वर्मा, जेडए नोमानी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रुहेलखंड डिपो कपिल वार्ष्णेय, स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार कंचन, स्टेशन इंचार्ज ममता सक्सेना, रवींद्र पांडेय, रामकुमार उपाध्याय, रवींद्र सिंह आदि मौजूद थे। संचालन वरिष्ठ लेखाकार राम अग्रवाल ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें