फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सफर निशुल्क, दुश्वारियां मुफ्त

Sat, 29 Aug 2026 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रक्षाबंधन पर रोडवेज के इंतजाम सुस्त पड़ गए। बस अड्डों पर महिलाओं को बसों के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। घंटों इंतजार के बाद महिलाओं ने निशुल्क सफर किया। इस दौरान उनको मुफ्त में दुश्वारियां भी झेलनी पड़ीं। पुराने बस अड्डे पर लोग बसों के पीछे भागते दिखे। कई महिलाएं चलती बस में सवार होने की कोशिश करती दिखीं। कुछ ने खिड़की से बच्चों को अंदर बैठाकर सीट कवर की। इस दौरान हादसों की आशंका बनी रही।
विज्ञापन

रेलवे जंक्शन पर भी ट्रेनों में सवार होने को लेकर यात्रियों के बीच आपाधापी दिखी। प्लेटफॉर्म पांच और छह पर यात्रियों की भीड़ रही। कई यात्रियों को पायदान पर लटककर सफर करना पड़ा। यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक की स्थिति भी बनती रही।
यात्रियों ने बयां की परेशानी
आंवला से बरेली तक निजी बस से आया हूं। साथ में दो बच्चियां और दो महिलाएं भी हैं। अब वापस जाने के लिए 30 मिनट से पुराने बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहा हूं। - सुशील कुमार
विज्ञापन


पत्नी व बच्चे के साथ हल्द्वानी जाने के लिए एक घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है तो उसी मुताबिक इंतजाम भी करना चाहिए था। - राम कुमार

पुराने बस अड्डे पर 45 मिनट इंतजार के बाद बस आई तो चालक-परिचालक ने बैठाने से मना कर दिया। परिचालक ने कहा कि सिर्फ रुद्रपुर की सवारियां बैठाएंगे, बीच की नहीं। - सुनील
-
वर्जन
दो दिन में बीस हजार से ज्यादा महिलाओं व अन्य यात्रियों ने सफर किया है। भीड़ ज्यादा होने की वजह से कुछ अव्यवस्थाएं हो गई थीं। समय रहते उनको दूर कर लिया गया। सीसी कैमरों से भी निगरानी की गई। - मोहम्मद अजीम, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें