फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट और यूरोप की यात्रा पर ग्रहण, बुकिंग निरस्त करा रहे लोग

Tue, 03 Mar 2026 04:05 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

ईरान पर हमले की वजह से मिडिल ईस्ट के देशों में सुरक्षा स्थिति बिगड़ी है। ईरान के जवाबी हमले से आसपास के कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है। इससे उड़ानों पर अड़चन है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमले की वजह से खाड़ी देशों सहित यूरोप की यात्रा पर ग्रहण लग गया है। बरेली के कई लोगों ने बुकिंग निरस्त करा ली है, कुछ लोग पूरा किराया वापस न मिलने पर ट्रिप रिशेड्यूल करा रहे हैं। इधर, वियतनाम ने हवाई किराये में 60 फीसदी बढ़ोतरी कर दी है।

विज्ञापन


हमले की वजह से मिडिल ईस्ट के देशों में सुरक्षा स्थिति बिगड़ी है। ईरान के जवाबी हमले से आसपास के कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है। इससे उड़ानों पर अड़चन है। ट्रेवल एजेंट के मुताबिक, स्कूलों की परीक्षा समाप्त होने के बाद अवकाश में यूरोप और खाड़ी देशों की यात्रा के लिए लोग दिसंबर और जनवरी में ही बुकिंग करा लेते हैं। अब हालत बिगड़ने की वजह से कई लोग एजेंटों से संपर्क कर टिकट रद्द करा रहे हैं। 

कुछ यात्रियों ने अगले कुछ हफ्तों के लिए यात्रा की योजना को स्थगित कर दिया है। बताते हैं कि यूरोप जाने वाली फ्लाइटें मिडिल ईस्ट के एयरस्पेस से ही गुजरती हैं। इसलिए यूरोप की बुकिंग कराने वाले यात्रियों ने टिकट रद्द कराने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है। दिक्कत यह भी है कि बुकिंग निरस्त पर सिर्फ हवाई किराया वापस होता है, वीजा के रुपये नहीं मिलते।

विज्ञापन

50 हजार लोग करते हैं यूरोप, खाड़ी देशों की यात्रा
ट्रेवल एजेंसी संचालक सुधा अग्रवाल के मुताबिक, गर्मियों के अवकाश में करीब पांच हजार लोग दुबई, अबूधाबी, ओमान और यूरोप के पेरिस, नीदरलैंड, स्विटजरलैंड, ऑस्टि्रया की यात्रा करते हैं। करीब 40-45 हजार लोग उमरा के लिए सऊदी अरब, मक्का, मदीना, जेद्दा, मस्कट, दोहा जाते हैं। सालाना यात्रा के आंकड़ों में अनुमानत: एक लाख लोग मिडिल ईस्ट, यूरोप की यात्रा करते हैं।

ज्यादातर पारिवारिक और समूह के साथ हुई थी बुकिंग
ट्रेवल एजेंसी संचालक साकेत भूषण गुप्ता के मुताबिक, छुट्टियां मनाने के लिए ज्यादातर लोगों ने पारिवारिक या सामूहिक बुकिंग कराई थी। पारिवारिक में पांच तो सामूहिक बुकिंग में दस या इससे अधिक लोग शामिल थे। ज्यादातर टूर पैकेज पांच दिन और चार रात के थे। शहर में दस ट्रेवल एजेंसियों के अलावा उमरा के लिए अलग एजेंसियां हैं। प्रत्येक पर न्यूनतम सौ लोगों की बुकिंग थी। यानी मार्च में एक हजार लोग इन देशों की यात्रा की योजना बनाए बैठे थे।

सिंगापुर, मलयेशिया, बैंकॉक की ओर शिफ्ट हो रही यात्रा
विदेश में छुट्टियां मनाने को लेकर उत्साहित लोग पूरा किराया वापस न होने की स्थिति में यात्रा को सिंगापुर, मलयेशिया, बैंकॉक, माली की ओर शिफ्ट कर रहे हैं। लोग अब विदेश जाने के बजाय गोवा, केरल आदि की बुकिंग कराने लगे हैं।
विज्ञापन

केस-1
राजेंद्र नगर निवासी अविजित जौहरी ने दुबई के लिए परिवार समेत दस लोगाें की बुकिंग कराई थी। आठ मार्च को रवानगी थी, लेकिन ईरान पर हमले के बाद यात्रा स्थगित कर दी है। अन्य देश की यात्रा के लिए प्लान कर रहे हैं।

केस-2
पुणे निवासी शुभंकर सिंह ने बरेली की ट्रेवल एजेंसी से दुबई, अबूधाबी यात्रा की बुकिंग कराई थी। बुकिंग निरस्त कराने पर पूरा किराया वापस न मिलने पर बैंकॉक के लिए यात्रा शिफ्ट करा ली। सोमवार को वह बैंकॉक पहुंच गए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें