फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में घायलों के इलाज के लिए बरेली में बनेगा ट्रामा सेंटर, डीएम ने एक्शन प्लान बनाने को कहा

Sun, 09 Dec 2018 04:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
संजय भूसरेड्डी - फोटो : facebook
विज्ञापन

गन्ना विभाग के प्रमुख सचिव संजय भूसरेड्डी ने शनिवार को जिला अस्पताल के दौरे के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल मरीजों का दर्द समझते हुए डीएम वीरेंद्र कुमार और सीडीओ सत्येंद्र कुमार को हाईवे पर ट्रामा सेंटर बनाने को एक्शन प्लान तैयार करने का आदेश दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसा प्वाइंट ढूंढिए जहां दिल्ली, बदायूं, पीलीभीत और लखनऊ हाईवे पर दुर्घटना होने के बाद मरीजों को जल्दी पहुंचाया जा सके। जिला अस्पताल में हादसे के शिकार मरीजों के इलाज के बाबत जानकारी लेने के बाद उन्होंने यह आदेश दिया। साथ ही पीलीभीत हाईवे पर स्थित स्पाइनल इंजरी एंड रिहेबिलिटेशन सेंटर के बारे में भी पूछा। 

सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता ने उन्हें बताया कि स्पेशलिस्ट स्टाफ की कमी की वजह से दिक्कत है, लेकिन वहां मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इस पर प्रमुख सचिव ने सेंटर का संचालन बेहतर तरीके से करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें