बरेली जंक्शन और सिटी स्टेशन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग (सिगनलिंग) का काम पूरा हो गया। इससे संबंधित बचे काम को पूरा करने के लिए शनिवार को चार-चार घंटे के चार ब्लाक लिए जाएंगे। इस कारण सात ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगीं। एक ट्रेन का आंशिक निरस्तीकरण होगा और नौ ट्रेनों को शाहजहांपुर, चनेहटी, चंदौसी, मुरादाबाद होकर चलाया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इसकी सूची जारी कर दी है।
नॉन इंटरलॉकिंग का काम 14 जनवरी से शुरू हुआ था। शुक्रवार को सिग्नल सिस्टम और ट्रैक दुरुस्त किया गया। नॉन इंटरलॉकिंग से संबंधित कुछ काम शेष हैं। 17 और 18 जनवरी को बचा काम पूरा किया जाना है। 17 जनवरी को सात ट्रेनें छोड़कर अन्य का संचालन किया जाएगा। बरेली जंक्शन यार्ड में ट्रेनें काशन देकर गुजारी जाएंगी।
ये ट्रेनें निरस्त रहेंगी
14370 लिंक एक्सप्रेस, 14314 बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 19061 रामनगर एक्सप्रेस, 54355, 56 रोजा बरेली रोजा पैसेंजर, 54076 सीतापुर सिटी-दिल्ली पैसेंजर, 54075 दिल्ली-सीतापुर सिटी पैसेंजर। ट्रेन नंबर 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस शाहजहांपुर तक चलेगी। यह ट्रेन शाहजहांपुर-बरेली के बीच निरस्त रहेगी।
चनेहटी, चंदौसी होकर चलने वाली गाड़ी
14253 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 15554 जम्मू-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 12235 राजधानी एक्सप्रेस, 13429 मालदा टाउन-आनंद बिहार एक्सप्रेस, 12327 उपासना एक्सप्रेस, 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस, 12326 नागलडैम-कोलकाता एक्सप्रेस, 14603 जनसाधारण एक्सप्रेस और 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस।
अफसरों ने किया निरीक्षण
बरेली जंक्शन की छह नंबर लाइन से सिटी स्टेशन को जोड़ दिया गया है। शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के डीआरएम चंद्र मोहन जिंदल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ओमकार सिंह समेत कई अफसरों ने जंक्शन यार्ड से सिटी स्टेशन तक ट्रैक का निरीक्षण किया। इस मौके पर नार्दन रेलवे मुरादाबाद मंडल के एडीआरएम समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।