फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों में नहीं गए रेलवे के यात्री

Thu, 15 Jan 2015 01:06 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे के मेगा ब्लाक लेने की वजह से यूपी रोडवेज को बसों में भीड़ बढ़ने का अंदेशा था लेकिन कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते न तो पुराने रोडवेज अड्डे पर ज्यादा यात्री पहुंचे न सेटेलाइट बस स्टैंड पर। ऐसे में अतिरिक्त बसें चलाना तो दूर रूटीन की बसें ही नहीं भर पाईं।
विज्ञापन

जंक्शन पर नान इंटरलाकिंग के चलते ट्रेनें रद्द होने से रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ रहने की उम्मीद थी। क्योंकि ट्रेनों के अलावा यात्रियों के पास लखनऊ और दिल्ली रूट पर जाने के लिए केवल बस का ही सहारा है। रोडवेज ने दोनों रूटों पर करीब दर्जन भर अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था की थी। मंगलवार रात जबरदस्त कोहरा रहने के बाद बुधवार को दिन भर कड़ाके की सर्दी के साथ शीत लहर चली। नतीजा यह हुआ कि लोग यात्रा करने नहीं निकले। आरएम एसके शर्मा ने बताया कि बसों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई थी, लेकिन उन्हें चलाने की जरूरत नहीं पड़ी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें