फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 10 माह में बनना था ट्रांजिट हॉस्टल, डेढ़ साल में भी पूरा नहीं हुआ काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण 10 माह में पूरा करने के निर्देश दिए थे। यह काम डेढ़ साल में भी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से विद्यालयों में जरूरत के अनुसार निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत ब्लॉक भोजीपुरा के गोपालपुर में 3.64 करोड़ व आंवला के मनौना गांव के जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय में 3.65 करोड़ की लागत से ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य कराया जाना था।
शासन ने यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था के रूप में चयनित किया। मार्च 2024 में निर्माण कार्य शुरू किया गया। दिसंबर 2024 तक इसे पूरा होना था। कार्यदायी संस्था की लापरवाही की वजह से यह काम डेढ़ साल में भी पूरा नहीं हो सका। समय पर हॉस्टल न बनने से विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस बारे में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर का कहना है कि कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें