फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मरों की हेराफेरी.. किसानों के नाम पर स्टोर से निकलते हैं, गांव पहुंचने से पहले बिक जाते हैं

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर की पड़ताल करते पुलिस कर्मी और विभागीय लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। बकरीद की नमाज को लेकर कुछ लोग बसों व शादियों की भीड़ से जोड़कर तर्क दे रहे हैं। इस पर एसएसपी ने कहा कि धर्मगुरु भी यह बात स्पष्ट कर चुके हैं कि बकरीद की नमाज घरों में ही होगी। खुले में कुर्बानी भी प्रतिबंधित है। शासन से निर्देश है कि नमाज घरों में ही होगी। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बकरीद की नमाज व कुर्बानी को लेकर कुछ लोग कुतर्क और भड़काऊ बातें करके माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे बसों व बरातघरों की भीड़ से जोड़ा है। कहा है कि जब वहां लोग एकत्र हो सकते हैं तो नमाज पढ़ने को भी सीमित लोगों को अनुमति दी जा सकती है। इस तर्क पर जब एसएसपी शैलेश पांडेय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शहर के सभी बड़े धर्मगुरु पुलिस-प्रशासन की बात का ही समर्थन कर रहे हैं। कोरोना वैश्विक महामारी है। इसमें सभी को घर में रहने को कहा जा रहा है। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि बकरीद पर कोई सामूहिक गतिविधि नहीं होगी। पुलिस प्रशासन इस आदेश का पालन कराने को प्रतिबद्ध है।

जमात की अपील- खुले में न करें कुर्बानी

बरेली। दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन जमात रजा ए मुस्तफा की तरफ से लोगों से हमेशा की तरह बकरीद पर कुरबानी करने के साथ लॉकडाउन और आपसी दूरी का ख्याल रखने की अपील की गई है। जमात उपाध्यक्ष सलमान मियां ने कहा कि यह ख्याल रखा जाए कि रास्तों, सार्वजनिक जगह या खुले मे कुर्बानी न हो। अवशेषों को भी खुली जगह में न डालें। कुर्बानी का खून नालियों में न बहाया जाए। गोश्त भी खुला न बांटकर ढककर रखा जाए। जानवरों की खरीद-फरोख्त या लाने ले जाने पर रोकटोक नही है मगर नियमों का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें