फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खुले में रखे ट्रांसफार्मर, खतरों के बीच से गुजरेंगे कांवड़िये

विज्ञापन
गैनी गंगा मंदिर पर रोड किनारे रखा ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
अलीगंज। सावन मास के शुरू होने के बाद भी कांवड़ मार्ग पर खुले में ट्रांसफार्मर रखे गए हैं। इन अव्यवस्थाओं के बीच कांवड़िये खतरों के बीच से गुजरेंगे। यह लापरवाही हादसे को दावत दे रही है, लेकिन जिम्मेदार इसे त्रिपाल से कवर करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर मुख्य विद्युत वितरण अभियंता ज्ञान प्रकाश ने अधीक्षण अभियंता कस्बा व ग्रामीण को विद्युत खंभों व कांवड़ यात्रा मार्गों पर खुले में रखे ट्रांसफार्मर को त्रिपाल से ढकने के निर्देश दिए थे।
मुख्य अभियंता के निर्देश का बरेली शहर में तो पालन करते हुए विभाग ने विद्युत ट्रांसफार्मर व विद्युत खंभों को त्रिपाल से ढकवा दिया, लेकिन अलीगंज क्षेत्र के कांवड़ यात्रा मार्गों पर खुले में रखें किसी ट्रांसफार्मर को अभी तक ढकवाया नहीं जा सका है।
विज्ञापन


शिव मंदिर के मार्गों पर जलभराव और कीचड़
शीशगढ़। गिरधरपुर गांव के शिव मंदिर के अलग-अलग विभिन्न मार्गों पर जलभराव एवं उधड़ी सड़कों को ठीक कराने के लिए ग्राम प्रधान प्रेमवती ने सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार को पत्र लिखा है। पत्र में बताया गया है कि उनकी ग्राम पंचायत गिरधरपुर का मुख्य मार्ग, जो कि शीशगढ़-धनेटा मार्ग से जाता है।
वहां 250 मीटर लंबी सड़क खस्ताहाल है। सन 1997 में ब्लॉक शेरगढ़ द्वारा उस पर खड़ंजा का निर्माण कार्य कराया गया था। उसके बाद से कोई मरम्मत नहीं हुई है, जिसके कारण उस रोड पर अब जल भराव है। यहां बारिश में कीचड़ हो जाती है। उन्होंने कहा कि सावन का महीना शुरू हो गया है और शिव भक्त भी इन रास्तों से होकर गुजरते हैं। ऐसे में उन्हें परेशानी होगी। शिकायतकर्ताओं में ग्राम प्रधान प्रेमवती, ग्राम पंचायत सहायक ओमवीर, अमर सिंह, नेत्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शीघ्र रोड डलवा दिया जाएगा। संवाद

एसएसपी ने कांवड़ियों की सुरक्षा का लिया जायजा
मीरगंज। कांवड़ियों की सुरक्षा की मद्देनजर बरेली सीमा पर एसएसपी अनुराग आर्य ने निरीक्षण किया। यहां पुलिस अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसएसपी के साथ एसपी नगर मानुष पारीक, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी ट्रैफिक अकमल खान, सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। अधिकारियों ने बरेली और रामपुर के बार्डर पर लभारी गांव का दौरा कर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
वहां पर थानाध्यक्ष मीरगंज प्रयागराज सिंह ने टेंट लगाकर 24 घंटे की पुलिस पिकेट लगाई। कोई दुर्घटना न हो। अधिकारियों के निर्देश पर सारे कट बंद कर दिए। अब प्रत्येक सोमवार को नेशनल हाईवे वनवे बंद रहेगा और भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। शनिवार शाम को तहसीलदार मीरगंज आशीष कुमार सिंह ने भी लभारी जाकर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें