फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं हुआ ठीक, 70 परिवार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। मोहल्ला बिलासपुर अड्डा में लगा ट्रांसफार्मर एक फरवरी को बिजली गिरने से खराब हो गया। अबतक ठीक न होने के कारण दो दिनों से 70 घरों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। उपभोक्ता परेशान हैं। कस्बावासी शकील और इकरार ने बताया कि एक फरवरी को बारिश के दौरान बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे कुछ घरों में बिजली के उपकरण भी खराब हुए। लाइनमैन राजेंद्र ने ट्रांसफार्मर ठीक करने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। उपभोक्ताओं ने जल्द बिजली बहाली की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी मिली है। लाइनमैन से जांच कराकर उच्चाधिकारियों को ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए पत्र भेजा है। जल्द बदलवाने की कोशिश की जाएगी। - शमशुल हसन, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें