बरेली। बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं आ पाई है। शनिवार को जगह-जगह हुए लोकल फाल्ट से उपभोक्ता परेशान हुए।घंटों बाद आपूर्ति बहाल हुई। ट्रिपिंग ने भी दिनभर परेशान किया।
शनिवार रात करीब 8:30 बजे मोती पार्क फीडर के ट्रांसफार्मर की केबल जलने से आपूर्ति बाधित हो गई। इस फीडर से जुड़े 700 से अधिक उपभोक्ता परेशान हुए। रात 10 बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। सनसिटी उपकेंद्र के विहार कला में दोपहर को 11 केवी लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई। यहां दो घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित हुई। हरूनगला उपकेंद्र से जुड़ी आशियाना कॉलोनी में ट्रांसफार्मर से तार टूटने के कारण बिजली गुल हो गई। सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, कुर्मांचल नगर, शाहदाना उपकेंद्रों के इलाकों में लोकल फाल्ट हुए। संवाद