फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कटरा चांद खां में ट्रांसफार्मर का केबल जला, अन्य इलाकों में लोकल फॉल्ट

Tue, 28 May 2024 05:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ओवरलोडिंग से बंच लाइन जलने और लोकल फॉल्ट का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। इस कारण शहर के अलग-अलग इलाकों में 20 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। सोमवार दोपहर कटरा चांद खां में सिंधु नगर कॉलोनी के बाहर रखे दो में से एक ट्रांसफार्मर का बंच केबल जल गया। इससे दो घंटे आपूर्ति बाधित रही। कुतुबखाना, किला, शाहदाना, मढ़ीनाथ, सुभाषनगर, हरुनगला उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में भी लोकल फॉल्ट व ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन

छोटी बमनपुरी में लोकल फॉल्ट के कारण दोपहर में तीन घंटे कटौती की गई। विकास भवन रोड, पवन विहार, बिहारीपुर कहरवान, रविंद्र नगर, सुभाषनगर रेलवे कॉलोनी, राम वाटिका, सूफी टोला, गढ़ी चौकी, बड़ा बाजार, आर्य समाज इलाकों में भी बंच केबल जलने, ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ने और लोकल फॉल्ट के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। पुराना शहर के कुछ इलाकों में शाम के समय भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। कुछ स्थानों पर मरम्मत के कारण शटडाउन लिया गया। कृष्णा कॉलोनी फेज टू में लो वोल्टेज की समस्या रही। सिटी स्टेशन फीडर पर भी उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग झेलनी पड़ी।
शहर से सटे इलाकों में सोमवार को पांच घंटे तक कटौती की गई। सराय तल्फी उपकेंद्र पर सोमवार सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक शटडाउन लेकर मरम्मत के काम किए गए। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र के करगैना, करेली, महेशपुरा ठाकुरान, इटौआ सुखदेवपुर, बेनीपुर चौधरी, ऊंचा गांव, खिरिया नारायणपुर और सराय तल्फी इलाकों में आपूर्ति ठप रही। दोपहर तीन बजे आपूर्ति शुरू की गई, लेकिन लोकल फॉल्ट की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें