फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किला क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जला 18 घंटे ठप रहा गढ़ैया फीडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला क्षेत्र में दो घंटे तक ट्रांसफार्मर जलता रहा, लेकिन बिजली निगम के किसी अधिकारी ने कॉल तक रिसीव नहीं की। यही नहीं उपकेंद्र पर सूचना देने के बाद भी बिजली कर्मियों को मौके पर पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा समय लग गया। फाल्ट के चलते गढ़ैया फीडर 18 घंटे तक ठप रहा। 1200 उपभोक्ताओं ने संकट झेला।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार रात करीब 12 बजे किला रोड पर फूटा दरवाजे के पास सड़क पर ही लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। सड़क सुनसान होने की वजह से किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई, लेकिन जब आग ने विकराल रूप लिया तो आस-पास के लोग घरों से बाहर आ गए। उन्होंने एक्सईएन, एसडीई से लेकर अवर अभियंताओं तक को कॉल की मगर किसी ने रिसीव नहीं की।
इसके बाद क्षेत्रीय लोग उपकेंद्र पहुंचे और मामले की सूचना दी। इसके बाद शटडाउन लेकर आग पर काबू पाया गया। मंगलवार शाम छह बजे गढ़ैया फीडर से पोषित इलाकों में आपूर्ति हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें