फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धू-धू कर जला ट्रांसफार्मर, किला में 14 घंटे तक गुल रही बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला इलाके में दूल्हा मियां की मजार के पास बुधवार को आईसी उड़ने से ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। इससे इलाके की बिजली आपूर्ति 14 घंटे तक ठप रही। हरूनगला इलाके की सनराइज कॉलोनी में लोकल फॉल्ट के चलते मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक नौ घंटे व सुभाषनगर के गणेश नगर में आठ घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

दूल्हा मियां की बाजार पर लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से बुधवार सुबह छह बजे लपटें उठने लगीं। इससे स्थानीय बाजार सहित बड़ा बाजार, जखीरा आदि क्षेत्रों के करीब एक हजार भवनों की आपूर्ति ठप हो गई। सुबह के वक्त बिजली गुल होने से पानी का संकट भी हो गया। सूचना पर पहुंचे संविदाकर्मी ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाई। दिनभर मरम्मत का कार्य चला। कामयाबी नहीं मिली तो दोपहर बाद नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया। नए ट्रांसफार्मर को लगाकर रात आठ बजे आपूर्ति चालू की गई।
हरूनगला उपकेंद्र की सनराइज कॉलोनी में मंगलवार रात 12:30 बजे बिजली गुल हुई तो डेढ़ बजे आई। कुछ देर बाद फिर गुल हो गई। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल की तो नंबर बंद मिला। कर्मचारियों ने कॉल रिसीव ही नहीं की। सुबह पता चला कि केबल जलने से बिजली गुल हुई है। उसकी मरम्मत के बाद सुबह 9:45 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

सुभाषनगर के गणेशनगर में रात डेढ़ बजे बिजली गुल हुई तो आठ घंटे बाद आई। करगैना के पास दोपहर दो बजे लाइट नहीं थी। उपभोक्ताओं ने शिकायत की तो जानकारी हुई कि दो अंडरग्राउंड फीडर पर बिजली का लोड दिया जा रहा है। इसके लिए दो से तीन घंटे तक शटडाउन लिया गया था। इज्जतनगर के गायत्रीनगर, कंजादासपुर में रोजाना शाम सात से रात 12 बजे तक ट्रिपिंग की समस्या आम हो गई है। इससे लोगों के घरों में लगे उपकरण खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन

वर्जन
जिन जगहों पर फॉल्ट की समस्या थी, उसको ठीक कर लिया गया है। - धर्मेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता, शहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें