बरेली। परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) अशोक कुमार ने पांच केंद्र प्रभारियों समेत आठ लिपिकों का बरेली रीजन से बाहर तबादला कर दिया है। बरेली में काफी समय से तैनात इन कर्मचारियों को कुछ समय पहले ही पदोन्नति दी गई थी।
प्रधान लिपिक राजेश कुमार शर्मा को मुरादाबाद, अनुपम जौहरी को हरदोई भेजा गया है। केंद्र प्रभारी रिजबाना वी को मुरादाबाद, गिरजा देवी, राजीव कुमार सक्सेना, शशीकांत और अवधेश कुमार सक्सेना को हरदोई भेजा गया है। हेड कैशियर सुशील कुमार को भी हरदोई भेजा गया है। संबंधित कर्मचारियों को यह भी चेताया गया है कि तैनाती के दौरान उनके एक वर्ष के कार्य का मूल्यांकन किया जाएगा। इस दौरान काम असंतोषजनक मिला तो उनको पदावनत कर दिया जाएगा। आरएम दीपक चौधरी ने बताया जिन कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं, उनको जल्द रिलीव कर दिया जाएगा।