फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी डीपीआरओ रिलीव, नए ने पदभार संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पंचायत राज विभाग में लंबे समय से कार्यरत प्रभारी डीपीआरओ विनय कुमार को लंबी जद्दोजहद के बाद रिलीव कर दिया गया है। उनके स्थान पर मेरठ से आए चंद्रिका प्रसाद ने डीपीआरओ पद पर कार्यभार संभाल लिया।
विज्ञापन

शासन ने बीते दिनों विवादों में फंसे डीपीआरओ विनय कुमार सिंह को लखनऊ मुख्यालय पर अटैच कर दिया था। उनके साथ ही प्रदेश भर में डीपीआरओ का कामकाज प्रभारी के तौर पर देख रहे 10 एडीपीआरओ को भी हटा दिया गया था। इनमें बरेली से एडीपीआरओ विनय कुमार सिंह भी थे, जो प्रभारी डीपीआरओ पद का कामकाज देख रहे थे। विनय कुमार का अपने ही विभाग के एडीओ से विवाद हो गया था। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए थे, जिनकी शासन से जांच हुई। शासन ने दोनों का ही बरेली से तबादला कर दिया है। नए डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने अपना कार्यभार संभाल लिया और कर्मचारियों से स्वच्छ भारत मिशन के कामों की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें