फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: परचून दुकानदार के खाते में एक अरब से अधिक का लेनदेन, 20 घंटे चली ईडी की जांच, फोन जब्त

Thu, 01 Oct 2026 01:33 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जिले के चिटौली गांव में दिल्ली से आई ईडी की टीम बृहस्पतिवार तड़के वापस चली गई। जांच के  टीम गृहस्वामी पोशाकीलाल को मोबाइल फोन जब्त कर ले गई। सूत्रों के मुताबिक उनके खाते में एक अरब से अधिक लेनदेन का इनपुट मिलने पर ये कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
पोशाकीलाल के घर के बाहर ईडी के अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के चिटौली गांव में परचून दुकानदार पोशाकीलाल मौर्य के घर पर करीब 20 घंटे तक जांच की। बृहस्पतिवार सुबह टीम वापस दिल्ली चली गई। टीम ने पोशाकीलाल को तो फिलहाल छोड़ दिया है, उनका मोबाइल फोन साथ ले गई है। उनके खाते में एक अरब से अधिक लेनदेन का इनपुट मिलने पर ये कार्रवाई करने की बात सामने आ रही है। 

विज्ञापन


ईडी की टीम बुधवार सुबह चिटौली गांव पहुंची थी। पोशाकीलाल मौर्य एक मामूली किसान हैं और घर में परचून की दुकान चलाते हैं। छापेमारी के दौरान पोशाकीलाल घर पर मौजूद नहीं थे। गांव के प्रशासक अनुज सिंह ने उन्हें खेत से बुलाया। प्रशासक ने कार्रवाई का कारण पूछा, लेकिन टीम ने जानकारी देने से मना कर दिया। 

यह भी पढ़ें- यूपी: बरेली में किसान के घर ईडी का छापा, रिश्तेदार ने किया 'खेल', दिल्ली से आई टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन


ईडी टीम ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पोशाकीलाल के खाते में करीब एक अरब रुपये की रकम डाली और निकाली गई। पोशाकीलाल ने दावा किया है कि उन्होंने एसबीआई की उस शाखा में कभी खाता खुलवाया ही नहीं, जहां यह लेनदेन हुआ। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। टीम अब इन बिंदुओं पर विस्तृत जांच करेगी।

विज्ञापन

खाते के दुरुपयोग की आशंका
आशंका है कि किसी ने पोशाकीलाल के खाते का गलत उपयोग किया है। उनके खाते में एक अरब रुपये से अधिक का लेनदेन हुआ है। पोशाकीलाल ने स्वयं इस खाते से किसी भी संबंध से इन्कार किया है। जांच एजेंसी अब इस मामले की गहराई से पड़ताल करेगी।

पोशाकीलाल पर दर्ज है हत्या का मामला 
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पोशाकीलाल के खिलाफ पहले से हत्या का एक मामला दर्ज है। हालांकि, इस छापे का उस पुराने मामले से कोई संबंध नहीं है। पोशाकीलाल पहले फेरी लगाते थे और अब किराना की दुकान से परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके दो बेटे अजय और अमित एक निजी कंपनी में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें