फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से आनंद विहार टर्मिनल नहीं जाएंगी ट्रेनें

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने वहां के सभी प्लेटफार्म पर लगाए गए हैं आइसोलेशन कोच

बरेली। रेलवे बोर्ड ने दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर आनंद विहार टर्मिनल से ट्रेनें न चलाने का फैसला लिया है, जिसके तहत वहां से चलने और पहुंचने वाली सभी ट्रेनें दिल्ली स्टेशन तक ही आएंगी-जाएंगी। यहां बता दें कि आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से सात तक कोविड -19 (आइसोलेशन) कोचों को कोरोना संक्त्रस्मित मरीजों के उपचार हेतु लगाया जा रहा है। इस कारण 16 जून से अगली सूचना तक यह बदलाव जारी रहेगा।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, इस बदलाव के चलते 15 जून को गाजीपुर सिटी से चलकर 16 जून को बरेली आने वाली स्पेशल सुहैल देव एक्सप्रेस (02219) अपने निर्धारित टर्मिनेटिंग स्टेशन आनंद विहार टर्मिनल के बजाय अब दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दस पर 08:10 बजे टर्मिनेट होगी। इसके अलावा 16 जून को वापसी में यह गाड़ी (02220) यहीं से प्लेटफार्म नंबर से छह से 18:35 बजे गाजीपुर के लिए चलाई जाएगी। इसके अलावा 15 जून को रक्सौल से चलकर 16 जून को बरेली आने वाली स्पेशल सत्याग्रह एक्सप्रेस (05273) भी आनंद विहार टर्मिनल पर टर्मिनेट होने के बजाय दिल्ली स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर 09:10 बजे टर्मिनेट होगी। वापसी में यह गाड़ी (05274) रक्सौल जाने के लिए यहां के प्लेटफार्म नंबर नौ से 17:15 बजे चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें