फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारे ब्लॉक और कॉशन खत्म, 110 की स्पीड से दौड़ेंगी ट्रेनें

Tue, 24 Apr 2018 06:42 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
indian railway
विज्ञापन

दो दिन के मेगा ब्लॉक के बाद मुरादाबाद से शाहजहांपुर स्टेशन तक सभी ब्लॉक और कॉशन खत्म कर दिए गए हैं। इस सेक्शन के बीच अब ट्रेनें 110 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ सकेंगी। यात्रियों को अब जंक्शन पर ट्रेनों का घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हालांकि अभी जंक्शन के आउटर पर दस किलोमीटर प्रति घंटे का कॉशन लगा हुआ है।

विज्ञापन

जाड़े के दौरान कोहरे से बिगड़ी ट्रेनों की चाल के गर्मियों में सुधर जाने की उम्मीद थी। यात्रियों का मानना था कि कोहरे का कहर थमने के बाद ट्रेनों की लेटलतीफी खत्म हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गर्मी आते ही रेल फ्रैक्चर, ब्लॉक और कॉशन ने हालात और ज्यादा खराब कर दिए। घंटाें ब्लॉक लेकर पटरियों की मरम्मत और बदलने का काम शुरू हुआ। रेलवे ने शनिवार और रविवार को 165 किलोमीटर के सेक्शन में मेगा ब्लॉक लेकर पटरियां बदलने का काम किया। इससे यात्रियों को परेशानी तो हुई लेकिन अब राहत की बात यह है कि रेलवे ने इस सेक्शन में सभी ब्लॉक और कॉशन खत्म कर दिए हैं। रेलवे के जानकारों का कहना है कि ट्रेनों की स्पीड संभलने में अभी एक-दो दिन समय लग सकता है। कुछ ट्रेनें कैंसल होंगी। इसके बाद ट्रेेनों का टाइम टेबल पटरी पर आ जाएगा। हालांकि सोमवार को जननायक एक्सप्रेस 14 घंटा, दून छह, अर्चना सात, राज्यरानी एक्सप्रेस आठ, हिमगिरि 11, सियालदाह छह, गुवाहाटी एक्सप्रेस 12, हरिद्वार-इलाहाबाद पांच, चंडीगढ़ एक्सप्रेस छह, पुरबिया नौ, कुंभ तीन, गरीबरथ एक्सप्रेस आठ, पाटिलीपुत्र एक्सप्रेस चार, बाघ 11, जनसाधारण 17.30, अकालतख्त एक्सप्रेस 7.15, मोरध्वज एक्सप्रेस 17 और बापूधाम एक्सप्रेस 6.30 घंटे देरी से जंक्शन पहुंचीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें