फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर-पीलीभीत रेल लाइन के उद्घाटन की तैयारियां शुरू

Sat, 10 Feb 2018 08:21 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
Railway
विज्ञापन

नवनिर्मित टनकपुर-पीलीभीत बड़ी रेल लाइन पर 21 फरवरी से ट्रेन सेवा शुरू होना लगभग तय माना जा रहा है। बृहस्पतिवार को रेलवे के सीनियर डीईएन के दौरे के बाद उद्घाटन की तैयारी को लेेकर कवायद तेज हो गई है। रेलवे ने स्टेशन परिसर में उद्घाटन समारोह के लिए स्थल तय कर लिया है।

विज्ञापन

बड़ी रेल लाइन निर्माण कार्य के चलते जून 2016 से टनकपुर-पीलीभीत के बीच ट्रेन सेवा का संचालन बंद है, लेकिन अब निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दिसंबर में संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद से ट्रेन सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई थी। संरक्षा आयुक्त के सुझाव पर नवनिर्मित लाइन में खामियों को दूर करने के बाद ट्रेन सेवा शुरू करने को रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। हालांकि अभी रेलवे ने अधिकारिक तौर पर उद्घाटन की तिथि जारी नहीं की है, लेकिन रेलवे सूत्रों के अनुसार 21 फरवरी से ट्रेन सेवा शुरू होना लगभग तय है। चर्चा तो यहां तक है कि केंद्रीय रेल मंत्री या फिर केंद्रीय रेल राज्यमंत्री टनकपुर से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन सेवा का शुभारंभ करेंगे। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी के मुताबिक उद्घाटन की तिथि का कोई आदेश अब तक नहीं पहुंचा है, लेकिन बृहस्पतिवार को सीनियर डीईएन के नेतृत्व में आई टीम ने उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर चर्चा जरूर की है। उद्घाटन कार्यक्रम रेलवे स्टेशन परिसर में प्रस्तावित है। इसके लिए पंडाल एवं स्टेज के लिए जगह भी चयनित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें