फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-लालकुआं के बीच ट्रेन 25 से

Thu, 24 May 2018 01:34 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
train
विज्ञापन
एनईआर रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए झांसी-लालकुंआ के बीच एक जोड़ी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 25 मई से शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन फिलहाल 28 जुलाई तक कुल दस फेरे लगाएगी। अगर राजस्व की प्राप्ति ठीक रहती है तो इसका संचलन आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

रेलवे के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक झांसी-लालकुंआ (04187) ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 25 मई, एक, आठ, 15, 22, 29 जून, छह, 13, 20 और 27 जुलाई प्रत्येक शुक्त्रस्वार को झांसी से 23.05 बजे छूटकर दतिया, डबरा, दूसरे दिन ग्वालियर, मुरैना, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन पर रुकते हुए हाथरस सिटी से 04.27 बजे, कासगंज से 05.45 बजे, बदायूं से 06.42 बजे, बरेली से 08.12 बजे, बरेली सिटी से 08.27 बजे, इज्जतनगर से 08.47 बजे, बहेड़ी से 09.42 बजे और किच्छा से दस बजे छूटकर लालकुंआ 10.45 बजे पहुंचेगी।
अपनी वापसी यात्रा में लालकुंआ-झांसी (04188) ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 26 मई, दो, नौ, 16, 23, 30 जून, 07, 14, 21 एवं 28 जुलाई प्रत्येक शनिवार को लालकुंआ से 12.10 बजे प्रस्थान कर किच्छा से 12.32 बजे, बहेड़ी से 12.50 बजे, इज्जतनगर से 13.40 बजे, बरेली सिटी से 13.57 बजे, बरेली से 14.17 बजे, बदायूं से 15.25 बजे, कासगंज से 17.15 बजे, हाथरस सिटी से 18.25 बजे छूटकर मथुरा जंक्शन होते हुए दूसरे दिन झांसी 00.30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के चार, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन तथा एसएलआर/डी के दो कोचों सहित कुल 15 कोच होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें