फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रेनों ने कराया इंतजार, निरस्त करनी पड़ीं बसें

Sun, 01 Feb 2026 02:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। घने कोहरे और शीतलहर की वजह से शनिवार को परिवहन सेवाएं भी प्रभावित रहीं। ट्रेनों ने यात्रियों को घंटों इंतजार कराया। दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, जयपुर, आगरा, देहरादून और हल्द्वानी रूटों पर यात्रियों की संख्या में कमी व कोहरे के कारण रोडवेज बसों को निरस्त करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को 13429 वाराणसी-आनंद विहार साप्ताहिक तीन घंटे, 20503 राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे और 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आईं। 15910 अवध-असम एक्सप्रेस ने चार घंटे, 12204 सहरसा गरीब रथ ने तीन घंटे, 12372 दिल्ली-हावड़ा साप्ताहिक सुपरफास्ट ने चार घंटे और 19269 मुजफ्फरनगर सुपरफास्ट ने दो घंटे इंतजार कराया। 22542 वाराणसी गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटे, 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे, 15005 राप्ती-गंगा एक्सप्रेस दो घंटे घंटे की देरी से आईं।
इसके अलावा 22545-46 वंदे भारत एक्सप्रेस ने एक-एक घंटे, 15567 अमृत भारत एक्सप्रेस 1:35 घंटे, 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस दो घंटे और 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ ने दो घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन

लंबे रूट की 18 बसें निरस्त
मौसम खराब होने के कारण शुक्रवार और शनिवार को लंबे रूटों की 18 रोडवेज बसों को निरस्त कर दिया गया। बसों को निरस्त करने का एक कारण रात्रिकालीन सेवाओं के लिए यात्रियों का न मिलना भी रहा। कुछ यात्रियों को दूसरी बसों में समायोजित किया गया। शनिवार सुबह भी लंबे रूटों की बसों को सेटेलाइट व पुराने बस अड्डे से देरी से चलाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें