बरेली। ट्रेनें यात्रियों को लंबा इंतजार कराने लगी हैं। इसकी वजह किसान आंदोलन बताई जा रही है। सोमवार को बरेली से होते हुए गुजरने वाली लंबी दूरी की 25 ट्रेनों ने यात्रियों को 12 घंटे तक इंतजार कराया। गंगा सतलुज और अवध असम एक्सप्रेस का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। दूसरे दिन भी इन ट्रेनों ने 12 घंटे तक इंतजार कराया।
रविवार को 20 से ज्यादा ट्रेनों ने यात्रियों को इंतजार कराया था। अधिकारियों ने दावा किया था कि सोमवार से स्थिति सामान्य हो जाएगी, लेकिन सोमवार को 25 से ज्यादा ट्रेनों ने इंतजार कराया। सोमवार को 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 12 घंटे, 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस आठ घंटे, 12358 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस पांच घंटे, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल चार घंटे, 12370 कुंभ एक्सप्रेस दो घंटे, 131525 कोलकाता एक्सप्रेस पांच घंटे, 15119 जनता एक्सप्रेस एक घंटे, 14206 अयोध्या एक्सप्रेस एक घंटे, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटे, 12210 गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटे, 14674 शहीद एक्सप्रेस एक घंटे, 12430 लखनऊ मेल, 22542 वाराणसी गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आईं।
इसके अलावा 22418 महामना एक्सप्रेस, 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 15044 लखनऊ-काठगोदाम सुपरफास्ट, 14230 प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, 15910 अवध असम एक्सप्रेस, 15120 देहरादून-वाराणसी एक्सप्रेस, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी देरी से आईं। 04624 श्रीमाता वैष्णो देवी-वाराणसी विशेष ट्रेन ने भी यात्रियों को छह घंटे इंतजार कराया।
मऊ-आनंद विहार के बीच पूर्वोत्तर रेलवे की विशेष ट्रेन 25 से
बरेली। यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे 05301/05302 मऊ-आनंद विहार-मऊ विशेष ट्रेन का संचालन 25 अप्रैल से 27 जून तक करेगा। यह ट्रेन अप-डाउन में 10-10 फेरों के लिए चलाई जाएगी। 05301 मऊ-आनंद विहार विशेष ट्रेन मऊ से 25 अप्रैल को सुबह 4:00 बजे चलने के बाद बेल्थरा, भटनी, देवरिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर होते हुए दोपहर 3:35 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद मुरादाबाद, गाजियाबाद होते हुए रात 8:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 05302 आनंद विहार-मऊ विशेष ट्रेन रात 10:30 बजे आनंद विहार से चलने के बाद रात 2:30 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद अगले दिन दोपहर 2:30 बजे मऊ पहुंचेगी। संवाद