बरेली के इज्जतनगर थाने की बैरियर टू पुलिस चौकी पर तैनात प्रशिक्षु दरोगा विमल चौहान को एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार दोपहर बाद 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम आरोपी दरोगा को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। दरोगा की भर्ती मृत आश्रित कोटे से हुई है। उसने पीड़ित से कहा था कि उसे इंस्पेक्टर और सीओ समेत अधिकारियों को हिस्सा देना पड़ेगा।