बरेली। स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासन की तरफ से विभिन्न देशभक्ति, सांस्कृतिक और जागरूक करने वाले कार्यक्रम होंगे। सुबह सात बजे स्टेडियम से बिहारकलां तक दौड़ प्रतियोगिता होगी। 7:15 बजे चौकी चौराहे पर मेयर ध्वजारोहण करेंगे। सुबह आठ बजे सरकारी और गैरसरकारी शिक्षण संस्थाओं व सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। नौ बजे सभी स्कूलों में खेलकूद, पौधरोपण व वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सुबह 10 बजे किला थाने पर राष्ट्रभक्ति एवं सद्भावना रैली की शुरुआत डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह करेंगे। 10.30 बजे स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन टैगोर पब्लिक स्कूल आजमनगर से आरंभ होगा। 11 बजे जिला समारोह समिति संजय कम्युनिटी हाल में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। दोपहर 12:30 बजे संजय कम्युनिटी हाल में ही चित्रकला प्रदर्शनी और जन जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम होेंगे।