बरेली। कुतुबखाना सब्जीमंडी के फड़ व्यापारियों ने समाज सेवा मंच के पदाधिकारियों के साथ मेयर उमेश गौतम से मुलाकात कर राहत दिलाने की मांग की। व्यापारियों का कहना था ठेकेदार दबंगई दिखाकर परेशान करता है, जिसके चलते सप्ताह भर से उन लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर रखी हैं। उन्होंने बताया कि पहले नगर निगम उन लोगों ने 30 रुपये प्रति फड़ रोज वसूलता था। अब ठेकेदार उसी फड़ के 30 प्रति मीटर की दर से देने का दबाव बना रहा है। उन लोगों ने फिर से पहले की तरह ही 30 रुपये प्रति फड़ लेने की मांग की है। मेयर उनकी समस्या का जल्दी समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान नदीम शमसी, राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, अतीक निजामी, ताजीम, हसीन आदि मौजूद रहे।