बरेली। किसान एक्सप्रेस में झाड़ू लगाकर रुपये वसूलने वाले किशोर पर बैग चोरी का आरोप लगाकर यात्री ने उसे जीआरपी को सौंप दिया। हालांकि किशोर से पूछताछ में कोई सुराग नहीं मिल सका। बैग भी उसके पास बैग भी नहीं मिला। कोई हल न देखकर जीआरपी ने किशोर को चाइल्ड हेल्प लाइन के सुपुर्द कर दिया। शुक्रवार सुबह को ट्रेन जंक्शन पहुंची तो एस-फोर कोच से एक यात्री ने झाड़ू लगाने वाले किशोर पर चोरी का आरोप लगाकर उसे जीआरपी के हवाले किया। जीआरपी ने ट्रेन के अन्य यात्रियों से पूछताछ की तो पता चला कि बैग मुरादाबाद के आसपास चोरी हो चुका था। यात्री जब नींद से उठा तो उसे बैग गायब था।