नई दिल्ली के पास तिलक ब्रिज स्टेशन पर पटरियों की नॉन इंटरलॉकिंग 20 और 21 जुलाई को होगी। रेलवे ने दिल्ली जाने वाली अमृतसर सहरसा गरीबरथ अंबाला से मुरादाबाद चलाने का निर्देश दिया है।
यह ट्रेन अमृतसर से नई दिल्ली, मुरादाबाद होते हुए दोपहर 3:20 बजे जंक्शन पहुंचती है। 20 और 21 जुलाई को (12204 डाउन) अंबाला से सीधे मुरादाबाद होते हुए जंक्शन पहुंचेगी। काठगोदाम-दिल्ली एक्सप्रेस भी 20 और 21 जुलाई को रद्द रहेगी।