बरेली। बरसात में बिजली की लाइन में फाल्ट आने से चार घंटे बिजली गुल रही है। मंगलवार सुबह नौ बजे पानी बरसने के दौरान जंक्शन के आधे हिस्से की बिजली खराब हो गई। सबसे ज्यादा दिक्कत आरपीएफ और जीआरपी थाने के आफिस में रही। कर्मचारियों को काम करना मुश्किल हो गया। डारमेट्री और वेटिंग रूम में बैठे यात्री थोड़ी देर तक इंतजार करते रहे। थोड़ी देर बाद वह गर्मी से परेशान होकर प्लेटफार्म पर टहलने लगे। कुछ यात्री स्टेशन मास्टर आफिस भी पहुंचे। इधर सूचना मिलने ही इलेक्ट्रिक अनुभाग का स्टाफ फाल्ट को खोजने में लग गया। दोपहर करीब एक बजे फाल्ट को दूर किया गया।