फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सामान्य हो जाएगा ट्रेनों का संचालन

Mon, 19 Jan 2015 12:25 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली जंक्शन और सिटी स्टेशन को जोड़ने का काम पूरा हो गया है। सोमवार को केवल एक ट्रेन निरस्त रहेगी। अन्य ट्रेनों का संचालन सामान्य दिनों की तरह होगा।
विज्ञापन

नॉन इंटरलॉकिंग का काम 14 जनवरी को शुरू हुआ था। एनआई कार्य के दौरान 57 ट्रेनें प्रभावित हुईं, जिनमें 53 ट्रेनें निरस्त रहीं। दो दिन में प्वाइंट बनाकर छह नंबर लाइन के जरिए बरेली जंक्शन और सिटी स्टेशन को जोड़ा गया। एनआई से जुड़े अन्य काम 18 जनवरी की शाम तक पूरे कर लिए गए। सोमवार को ट्रेन नंबर 14313 बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस रद्द रहेगी। बाकी सभी ट्रेनों अपने निर्धारित समय और तारीख के हिसाब से चलेंगी। सीआरएस निरीक्षण के बाद जंक्शन और सिटी स्टेशन होकर ट्रेनें दौड़ने लगेंगी। ट्रेनों की संख्या बढ़ने से रविवार को बरेली जंक्शन पर यात्रियों की आवाजाही सामान्य रही। रविवार को सात ट्रेनें परिवर्तित मांग से चलाई गईं, जिससे चनेहटी स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें