हरदोई से रामपुर आ रहे मुसाफिर का काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में चोर ने बैग चोरी कर लिया। बैग में दो हजार रुपये, सोने की चेन आदि सामान था। बरेली पहुंचे मुसाफिर ने जीआरपी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मिलक (रामपुर) के गांव अस्तुल्लापुर निवासी संजीव गुप्ता बनारस से दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में बहन अंजू के साथ लखनऊ से कोच नंबर एस-12 में बर्थ नंबर 52, 53 पर सवार हुए। अंजू का बैग हरदोई के पास किसी चोर ने चोरी कर लिया और फरार हो गया। अंजू ने जब बैग गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। मंगलवार रात करीब साढे़ बारह बजे बरेली जंक्शन पहुंची ट्रेन से उतरकर संजीव गुप्ता ने बैग चोरी की जीआरपी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना हरदोई जीआरपी को स्थानांतरित कर दी है। इंस्पेक्टर चंद्रशेखर गुप्ता का कहना है कि चूंकि घटना हरदोई के पास हुई, इसलिए विवेचना वहीं की जीआरपी करेगी।