फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात जाने वाली ट्रेनें चक्रवात ताउते के चलते निरस्त

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन
बदायूं। मौसम विभाग की ओर से गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा समेेत कुछ अन्य स्थानों पर चक्रवात (ताउते) के चलते रेल विभाग ने गुजरात की तरफ जाने वाली तीन ट्रेनों बरेली-भुज एक्सप्रेस, देहरादून-ओखा एक्सप्रेस और मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे की मानें तो यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठाया गया है।
विज्ञापन

बदायूं से उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे की दो लाइनें गुजरती हैं। कासगंज-बरेली रेल रूट पूर्वोत्तर रेलवे और बरेली-चंदौसी रेल रूट उत्तर रेलवे के अधीन आता है। रेलवे ने पिछले साल दोनों रेल रूटों पर कोरोना संक्रमण के चलते ट्रेनों को निरस्त कर दिया था। एक साल के बाद इसी वर्ष मार्च में ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार और सवारियों की कमी के कारण रेलवे ने ट्रेनों को निरस्त करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। 11 अप्रैल से शुरू की गई। आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस 05056/05055 का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे ने 26 दिन बाद निरस्त कर दिया था। वहीं अब उप्र वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा की तरफ से एक पत्र जारी किया है। इसके अनुसार गुजरात के तटीय इलाकों में साइक्लोन का खतरा बना हुआ है। जिसकी वजह से वहां पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसको ध्यान में रखते उत्तर रेलवे तीन ट्रेनों को फिलहाल निरस्त कर दिया है।

ये ट्रेन की गईं हैं निरस्त

  • 1- गाड़ी संख्या 04321 (बरेली - भुज एक्सप्रेस) 16 और 17 मई को निरस्त रहेगी।
  • 2- गाड़ी संख्या 09566 (देहरादून - ओखा एक्सप्रेस) 16 मई को निरस्त रहेगी।
  • 3- गाड़ी संख्या 09270 (मुजफ्फरपुर - पोरबंदर) 16 मई को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें