घंटो देरी से जंक्शन पहुंची ट्रेनें, यात्री परेशान
बरेली। सर्दी का प्रकोप इस बार मकर संक्रांति के बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार पड़ रही सर्दी को देखते हुए रेलवे ने जहां 32 से अधिक ट्रेनों को 29 फरवरी तक निरस्त किया है। वहीं अन्य शेष ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही है।
कोहरे के कारण ट्रेनों लेट होना जारी है। शनिवार को 18 से अधिक ट्रेनें छह घंटे तक देरी से जंक्शन स्टेशन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को इंतजार करते हुए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस चार घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पांच घंटे, बाघ एक्सप्रेस आधा घंटा, नौचंदी एक्सप्रेस पांच घंटे, हावड़ा-लालकुआं एक्सप्रेस ढाई घंटे, सरयू यमुना एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, अमृतसर-हावड़ा मेल एक घंटा, लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर आठ घंटे आनंद विहार गरीबरथ एक घंटा, गरीब नवाज एक्सप्रेस एक घंटा, मालदा टाउन-आनंद विहार डेढ़ घंटे, त्रिवेणी एक्सप्रेस दो घंटे, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस चार घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। अप लाइन की काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे, टनकपुर त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस तीन घंटा, गंगा सतलज एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अर्चना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 45 मिनट, दून एक्सप्रेस एक घंटा, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस आधा घंटा, जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ढाई और मुजफ्फरपुर पोरबंदर एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से जंक्शन पहुंची।