अजमेर-पालनपुर सेक्शन में भिवाना-मावल स्टेशन के बीच तकनीकी कार्य के चलते बरेली भुज बरेली (14321/22) और आला हजरत एक्सप्रेस (14311/12) 25 जनवरी तक अजमेर तक ही जाएगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इस अवधि में दोनों ही ट्रेनें अजमेर से ही बरेली वापसी करेंगी। ट्रेन के शार्ट टर्मिनेट होने से एसी और स्लीपर कोच में बर्थ खाली हैं, जिससे रेलवे को हजारों रुपये राजस्व का नुकसान हो रहा है।