फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आठ घंटे का ब्लॉक, रद्द रहेंगी त्रिवेणी समेत कई ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को चार घंटे के ब्लॉक से थमी रही ट्रेनों की रफ्तार
विज्ञापन

बरेली। पीतांबरपुर-बरेली जंक्शन सेक्शन पर स्लीपर बदलने को लेकर लिए गए चार घंटे के ब्लॉक से जंक्शन के प्लेटफार्म पर सन्नाटा छाया रहा। जंक्शन पर त्रिवेणी एक्सप्रेस करीब एक घंटे खड़ी रही, जबकि पाटलिपुत्र, गंगा सतलज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। शुक्रवार की सुबह 7:30 से दोपहर 3:30 बजे तक आठ घंटे का ब्लॉक रहेगा। बरेली-प्रयाग एक्सप्रेस (14308/14307) प्रयाग और लखनऊ के बीच ही चलेगी। (22454 डाउन) मेरठ सिटी से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस, (15074 डाउन) टनकपुर से सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस, (15044 डाउन) लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस और (14229 अप/14230 डाउन) प्रयाग-हरिद्वार एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
बृहस्पतिवार को सुबह 7:30 से 11:30 अप और डाउन लाइन पर चार घंटे का ब्लॉक लेकर बरेली जंक्शन-पीतांबरपुर सेक्शन पर स्लीपर बदलने शुरू किए। सुबह 6:25 बजे अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल एक्सप्रेस अपने तय समय पर गुजरी। इसके बाद 7:30 बजे से ब्लॉक शुरू हो गया। दोपहर 11:28 बजे सिंगरौली जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस जंक्शन पर करीब 45 मिनट तक खड़ी रही। ट्रेन के न चलने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू किया तो उन्हें ब्लॉक का हवाला देकर शांत किया गया। ट्रेन करीब 12:15 बजे रवाना हुई। इसके बाद बरेली कैंट स्टेशन पर जाकर खड़ी हो गई। करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे के कॉशन पर ट्रेन को पीतांबरपुर तक लाया गया। सुबह 5:34 बजे जंक्शन पहुंचने वाली गंगा सतलज एक्सप्रेस सात घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। अप लाइन (लखनऊ से मुरादाबाद की ओर) पर भी ट्रेनों का यही हाल रहा। पाटलिपुत्र से चंडीगढ़ जाने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस भी बिलपुर स्टेशन पर रुकती हुई जंक्शन पहुंची। वह टिसुआ स्टेशन पर काफी देर तक खड़ी रही। ट्रेन करीब चार घंटे देरी से दोपहर डेढ़ बजे जंक्शन पहुंची। डिब्रूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़-लालगढ़ गुवाहाटी एक्सप्रेस तीन घंटे, सहरसा-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस भी दो घंटे देरी से जंक्शन पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदले रूट से चलेगी गरीबरथ और गुवाहाटी एक्सप्रेस
रेलवे ने दो ट्रेनों के रूट में भी परिवर्तन किया है। 17 जनवरी को सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस (12203 अप) लखनऊ से कानपुर होते हुए गाजियाबाद पहुंचेगी। सामान्य दिनों ये ट्रेनें बरेली-मुरादाबाद होकर जाती हैं। इसके अलावा जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस चार घंटे और लालगढ़-डिब्रूगढ़ गुहावाटी एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से बरेली जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें