फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीतांबरपुर स्टेशन पर बेटिकट यात्रियों से वसूले 1.10 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीतांबरपुर स्टेशन पर ट्रेनों में चले चेकिंग अभियान में 272 यात्रियों से 1.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। जुर्माना अदा करने पर सभी को छोड़ दिया गया। सोमवार सुबह मुरादाबाद रेल डिवीजन के एसीएम नरेश सिंह के निर्देश पर पीतांबरपुर स्टेशन पर ट्रेनों में बिना टिकट यात्रियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। चेकिंग टीम में शामिल बीए खान, विनोद सोनकर, राजीव यादव, गोपाल शर्मा समेत 22 टीटीई ने पंजाब मेल, त्रिवेणी एक्सप्रेस, डुप्लीकेट पंजाब मेल, बरेली-शाहजहांपुर पैसेंजर, बापूधाम एक्सप्रेस समेत एक दर्जन ट्रेनें चेक कीं। इस दौरान टीम ने 272 यात्रियों से 1.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें