फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखचे उड़े

विज्ञापन
रेलपथ से ट्राली को हटाते लोग। - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
अप लाइन का यातायात एक घंटे बाधित, ट्रैक्टर चालक फरार
विज्ञापन

बरेली। लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी की टक्कर से ट्रैक पर फंसी ट्रैक्टर-ट्राली के परखच्चे उड़ गए। रविवार सुबह हुई इस घटना से पहले ट्रेन आती देख ट्रैक्टर चालक भाग निकला। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने कीकोशिश की, लेकिन हादसा बचा नहीं सका। इस हादसे के बाद एक घंटे अप लाइन (मुरादाबाद से लखनऊ) का रेल यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 9:30 बजे बरेली कैंट और रसुइया स्टेशनों से गुजरती मालगाड़ी मुरादाबाद से लखनऊ की ओर जा रही थी। मानपुर गांव में पटरियों के पास मिट्टी का खनन होने से ट्रैक के आसपास की जगह समतल हो गई थी। इस बीच चालक ट्रैक्टर ट्राली से ट्रैक पार कर करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ट्रैक्टर का पिछला पहिया ट्रैक में फंस गया। अचानक उसने मालगाड़ी आती देखी तो वह ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया। तेज गति से गुजरती मालगाड़ी के लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकना चाहा, लेकिन तब तक हादसा हो चुका था। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली के परखच्चे उड़ गए। वहीं ट्रेन रुकने से अप लाइन का रेल यातायात बाधित हो गया। लोको पायलट ने रेलवे कंट्रोल मुरादाबाद को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और इंजीनियरिंग अनुभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने क्रेन मंगाकर ट्रैक्टर पटरियों से हटवाकर रेल यातायात सुचारु कराया। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया ने बताया कि परिवहन अनुभाग से चालक का पता मालूम करके उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इस दौरान टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी, मेरठ सिटी-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को कॉशन पर गुजारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें