फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटिकट पकड़े 313 यात्रियों से वसूला 1.38 लाख रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल की सीनियर डीसीएम नीतू के निर्देश पर काशीपुर सेक्शन में बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। चेकिंग टीम के 28 सदस्यों ने घेराबंदी कर 313 यात्री अनियमित यात्रा करते पकड़े। जेल भेजने की बारी आई तो सभी ने जुर्माना चुका दिया। इस दौरान 1,38,485 रुपये का राजस्व वसूला गया। चेकिंग टीम में मुख्य टिकट निरीक्षक कैलाश कुमार और टीटीई एवं आरपीएफ टीम शामिल रही। बता दें कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चेकिंग के दौरान काशीपुर सेक्शन में ही चार सौ से अधिक यात्रियों से करीब दो लाख रुपये जुर्माना वसूला गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें