फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैतीपुर रेल क्रॉसिंग का बूम ट्रक ने तोड़ा, आरपीएफ ने ड्राइवर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। रेलवे स्टेशन विलपुर के पूर्वी केबिन के समीप जैतीपुर रेल क्रॉसिंग का बूम मंगलवार दोपहर को ट्रक ने तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने भाग रहे ड्राइवर को पकड़ लिया। इसी बीच पहुंची इंजीनियरिंग टीम ने करीब चार घंटे में बूम को सही किया। इस दौरान ट्रेनों को कॉशन पर गुजारा गया। वहीं हाईवे पर थोड़ी-थोड़ी देर पर जाम भी लगता रहा।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब साढे़ 12 बजे खेड़ा-बझोड़ा की ओर से आ रहे मिनी ट्रक ने बूम में टक्कर मार दिया। बताया गया कि अचानक एक थ्री व्हीलर के ओवरटेक करने पर उससे टक्कर से बचाने में ट्रक बूम से टकरा गया। इससे सिग्नल प्रणाली बंद हो गई। कटरा की ओर आ रही ट्रेनें रुक गईं। इसी बीच सूचना पर आरपीएफ पहुंच गई। उसने भाग रहे ड्राइवर को पकड़ लिया। इधर, इंजीनियरिंग टीम ने पहुंचकर बूम को करीब चार घंटे में दुरुस्त किया। बूम के टूटने पर ट्रेनों को कॉशन पर गुजारा गया। प्रभावित ट्रेनों में अवध-असम, हिमगिरी, राजधानी एक्स, त्रिवेणी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें