फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहेड़ी-देवरनिया के बीच आज बंद रहेगा रेलवे क्रासिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे ने बहेड़ी और देवरनिया के बीच मुड़िया गांव क्रॉसिंग नंबर 14 सी को मरम्मत के लिए शुक्रवार को आठ घंटे के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। सुबह से शाम तक यह बंद रहेगा, इसके लिए देवरनिया पुलिस से मदद मांगी गई है।
विज्ञापन

सीनियर सेक्शन इंजीनियर भोजीपुरा की ओर से यह जानकारी दी गई है। बताया है कि नैनीताल हाईवे से मुड़िया गांव की ओर जाने वाले रोड पर स्थित क्रासिंग को वार्षिक मरम्मत के लिए शुक्रवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बंद किया जाना है। इस दौरान सड़क यातायात बंद रहेगा। लोगों को असुविधा होगी। बता दें कि इस रास्ते से इन दिनों केसर व सेमीखेड़ा शुगर मिल को गन्ने भरी ट्रालियां बड़े पैमाने पर आ रही हैं। इससे गन्ना किसानों को कुछ समस्या हो सकती है। दूसरे संपर्क मार्गों से आने में कई किमी का फेर लगेगा। हालांकि बरेली नैनीताल हाईवे पर चलने वाले वाहनों को इससे कोई समस्या नहीं आएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें