बरेली। अंबाला-सहारनपुर सेक्शन पर आठ घंटे का ब्लॉक होने से रविवार को कोई भी ट्रेन धामपुर, नजीबाबाद, लक्सर, सहारनपुर की ओर नहीं गई, जिससे इन स्टेशनों पर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई। रेलवे ने अंबाला-सहारनपुर सेक्शन पर रविवार सुबह नौ से शाम पांच बजे तक ब्लॉक होने से मुरादाबाद से सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, जालंधर-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस धामपुर, नजीबाबाद, लक्सर, सहारनपुर की ओर नहीं गईं। ये सभी ट्रेनें मुरादाबाद से हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली होते हुए अंबाला की ओर पहुंचीं। ट्रेन का रूट लंबा होने के बाद भी रेलवे ने किराया नहीं बढ़ाया। संवाद