फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली होकर जाएंगी दुर्गियाना समेत चार ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन

22 दिसंबर को अंबाला-सहारनपुर सेक्शन पर आठ घंटे का मेगा ब्लॉक

बरेली। अंबाला-सहारनपुर सेक्शन पर आठ घंटे का ब्लॉक होने से मुरादाबाद-सहारनपुर होकर पंजाब जाने वाली ट्रेनें मुरादाबाद से हापुड़-दिल्ली होते हुए जाएंगी। इसके अलावा रेलवे ने दो विंटर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है।
विज्ञापन

रविवार को अंबाला-सहारनपुर सेक्शन पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा। सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, जालंधर-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस मुरादाबाद से हापुड़, दिल्ली, पानीपत होते हुए अंबाला जाएगी। यह ट्रेनें मुरादाबाद से सहारनपुर, जगाधरी होते हुए अंबाला की ओर जातीं है।
रेलवे ने चलाईं विंटर स्पेशल ट्रेनें
श्री माता वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी एक्सप्रेस रविवार को कटरा और वाराणसी से मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन (अप/डाउन) उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी,, जगाधरी, अंबाला छावनी, पानीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर स्टेशनों पर रुकेगी। लखनऊ आनंद विहार स्पेशल ट्रेन बृहस्पतिवार और शनिवार को लखनऊ से रात 9:05 और शुक्रवार और रविवार को आनंद विहार से शाम 7:05 बजे चलेगी। यह ट्रेन गाजियाद, बरेली और मुरादाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें