फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीसी सदस्यों को रैली में कार्यकर्ताओं की एक-एक बस लाने की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांग्रेस की दिल्ली में होने वाली भारत बचाओ रैली के लिए हाई कमान बड़ी तैयारी में है। इसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जुटाने की लिए पीसीसी सदस्यों को भी बड़ा टारगेट दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि जिला महानगर अध्यक्ष के अलावा पीसीसी सदस्य भी रैली में कार्यकर्ताओं की एक-एक बस लेकर पहुंचें। बताते हैं कि इसे लेकर पीसीसी सदस्यों में उथलपुथल मची हुई है। कई सदस्यों के सामने तो यह कठिन चुनौती है। इसे लेकर वह परेशान भी हैं, जबकि कुछ सदस्यों ने कार्यकर्ताओं को जुटाने के लिए ताना बाना बुनना शुरू कर दिया है। यही नहीं इसी तरह का टारगेट प्रदेश भर में कांग्रेस के टिकट पर लोक सभा और विधान सभा प्रत्याशी रहे नेताओं को भी दिया गया है।
पता चला है कि रैली में जिम्मेदारी देेने और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सचिव एवं बरेली जिला प्रभारी गुरमीत सिंह भुल्लर को यहां आना है, जो कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे। यहां के पीसीसी सदस्यों के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में 17 और महानगर में पांच सदस्य हैं। महानगर में पहले 6 सदस्य थे इसमें एक सदस्य ने पार्टी छोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें