फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने तोड़ा जैतीपुर क्रॉसिंग का बूम

विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन की जैतीपुर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 344 का बूम रविवार सुबह करीब पौने छह बजे बरेली से शाहजहांपुर की ओर जाने वाली गुड्स ट्रेन को गुजारने के लिए बंद किया गया था। इसी दौरान बरेली की ओर से आया तेज रफ्तार ट्रक बूम तोड़ते हुए निकल गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बूम कई टुकड़ों में होकर दूर जा गिरा, जिससे सिग्नल सिस्टम ठप हो गया।
विज्ञापन

सारे सिग्नल लाल होकर खतरे की चेतावनी देने लगे। इसी बीच मालगाड़ी क्रॉसिंग के करीब पहुंच गई। लाल सिग्नल देखकर जब तक लोको पायलट ने मालगाड़ी के ब्रेक लगाए इंजन क्रॉसिंग पार कर चुका था। इसके बाद टोकन देकर ट्रेनों को गुजारा गया। देर शाम तक इंजीनियरिंग अनुभाग की टीम बूम की मरम्मत में लगी रही। इस दौरान क्रॉसिंग को स्लाइडिंग रॉड की मदद से नियंत्रित किया गया। आरपीएफ बरेली मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें